रत्नापुर में किसान हुंकार महापंचायत: राकेश टिकैत ने किसानों की समस्याओं पर सरकार को घेरा

श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती के सोनवा क्षेत्र के रत्नापुर गांव में रविवार को किसान हुंकार महापंचायत का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पंचायत में किसानों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे आयोजन स्थल पर “जय जवान, जय किसान” के नारों से गूंज उठी। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर राकेश टिकैत का भाकियू कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं और जयकारों के साथ जोरदार स्वागत किया। किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा महापंचायत को संबोधित करते हुए टिकैत ने कहा कि “दुनिया में सबसे बढ़िया हमारा देश है, लेकिन यहां की राजनीति ने किसानों को हाशिये पर ला दिया है।” उन्होंने किसानों की समस्याओं पर सरकार को घेरते हुए कहा कि आज भी किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य, महंगाई और कर्ज के बोझ से जूझ रहा है, जबकि सत्ता में बैठे लोग मौन हैं। बिहार चुनाव पर तीखी टिप्पणी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “अगर बेईमानी होगी तो ये जीतेंगे, और अगर ईमानदारी होगी तो दूसरे लोग जीतेंगे।” टिकैत ने कहा कि अब वक्त आ गया है जब किसान अपनी ताकत को समझे और सियासी मोहरे बनने के बजाय अपने हक की लड़ाई लडेगा।



