किसानों की उम्मीद और विश्वास बना एक्सार्ट का पावर ट्रैक्टर

सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय स्थित शुभम पैराडाइज एंड रेस्टोरेंट मधुकरपुर सनई में एक दिवसीय आयोजित ग्राहक दिवस में एक्सार्ट का पावर ट्रैक्टर के किसानों को नई-नई तकनीक के बारे में जानकारी देते हुए भविष्य में किसानों के लिए मुफीद साबित होने संबंधी बिंदुओं को जागरूक किया गया। इस मौके पर एरिया मैनेजर अजय सिंह ने बताया कि एक्सार्ट का पावर ट्रैक्टर किसानों के लिए एक भरोसेमंद और शक्तिशाली मशीन है, जो उनकी उम्मीदों और विश्वास पर खरा उतरता है। यह ट्रैक्टर अपनी दमदार परफॉर्मेंस और टिकाऊपन के लिए जाना जाता है, जिससे किसानों को खेती के काम में आसानी होती है। उन्होंने बताया कि एक्सार्ट ट्रैक्टर की कुछ मुख्य विशेषताएं जो इसे किसानों की पहली पसंद बनाती हैं। एक्सार्ट ट्रैक्टर में शक्तिशाली इंजन लगा होता है, जो विभिन्न प्रकार के कृषि कार्यों को आसानी से करने में सक्षम होता है। यह ट्रैक्टर मजबूत और टिकाऊ है, जो इसे खेतों में कठिन परिस्थितियों में भी लंबे समय तक काम करने में सक्षम बनाता है। एक्सार्ट ट्रैक्टर का रखरखाव भी आसान है, जिससे किसानों को समय और पैसे की बचत होती है। शुभम ट्रेडर्स के प्रो. शुभम श्रीवास्तव ने बताया कि यह ट्रैक्टर अपनी दमदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ किफायती भी है, जिससे किसानों को अधिक लाभ होता है। एक्सार्ट ट्रैक्टर किसानों के लिए एक उपयोगी और भरोसेमंद साथी है, जो उन्हें खेती के काम में सफलता प्राप्त करने में मदद करता है। इस मौके पर आरजेएमटी के हेमंत श्रीवास्तव, मैनेजर रामजीत चौधरी समेत भारी संख्या में ग्राहक और किसान उपस्थित थे।




