उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
सन्तोष जायसवाल की सफलता पर लोगों ने दी बधाई

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। ब्लाक खुनियांव के ग्राम पंचायत मधवापुर कला गांव निवासी सन्तोष जायसवाल पुत्र हजारीलाल जायसवाल ने एसएससी मल्टी टास्क स्टाफ परीक्षा उत्तीर्ण करने का गौरव हासिल किया है। अब उन्हें आर्कियोलजिकल सर्वे आफ इंडिया डिपार्टमेन्ट नई दिल्ली में सेवा करने का अवसर मिलेगा। आल इंडिया रैंक 4657 को हासिल करने वाले सन्तोष जायसवाल प्रयागराज में रहकर परीक्षा दी। उनकी सफलता पर पिता हजारीलाल, माता ब्यास मुनि व आकाश मिश्रा, लालपरी जायसवाल, किरन गुप्ता, डा0 सुशान्त कुमार जायसवाल, विधायक विनय वर्मा, पंकज पाण्डेय, प्रतीक गुप्ता, सचिन यादव, मनोज पटेल, डा0 पवन मिश्रा, अनिल चौधरी, श्रवण जायसवाल, श्याम जायसवाल, वीरेन्द्र जायसवाल, चन्द्रेश जायसवाल, मन्टू जायसवाल सहित आदि लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए उन्हें बधाई दिया।




