उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
बेतनार मुस्तहकम में कटान स्थल का एसडीएम ने किया निरीक्षण

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। उपजिलाधिकारी डुमरियागंज राजेश कुमार ने बुधवार को तहसीलदार रवि कुमार यादव के साथ राप्ती नदी के बेतनार मुस्तहकम में कटान स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से वार्तालाप की और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उपजिलाधिकारी राजेश कुमार ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा सर्वाेपरि है और यह सुनिश्चित किया जायेगा कि किसी को कोई समस्या न हो। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार डुमरियागंज रवि यादव के अलावा अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। एसडीएम ने बारीकी से पूरे क्षेत्र का जायजा लिया और कटान से सम्बन्धित समस्याओं पर गहनता से चर्चा की।




