गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : नम आँखों से मनाई गई स्व० सुभाष गुप्ता की द्वितीय पुण्यतिथि

कर्सर............द्वितीय पुण्यतिथि पर याद किए गए हियुवा नेता रहे स्व० सुभाष गुप्ता, नम आँखों से दी श्रद्धांजलि

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़,सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ के राजस्थान अतिथि भवन में हिन्दू युवा वाहिनी नेता रहे स्व० सुभाष गुप्ता की द्वितीय पुण्य तिथि नम आंखों से मनाई गई। स्व० सुभाष गुप्ता एवं उनके ड्राइवर रहे स्व० पवन दूबे, बहू स्व० अनीता गुप्ता एवं पुत्री स्व० रिंकी गुप्ता के चित्र के समक्ष लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धा सुमन अर्पित किए। द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में सुन्दर काण्ड पाठ का भी आयोजन किया गया और पूजन आदि के बाद निराश्रित और असहाय जनों के बीच कम्बल सहित प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया। सड़क हादसे में मृत हुए सभी लोगों के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए अपने संबोधन में सांसद जगदंबिका पाल ने हियुवा नेता रहे स्व० सुभाष गुप्ता के दिनों को याद कर कहा की उन्होंने शोहरतगढ़ के विकास में बहुत योगदान दिया है।

इसके साथ बीते वर्षों में उत्तराखंड में घटित दर्दनाक हादसे को लेकर उनकी आंखें नम हो गयी। कार्यक्रम को संबोधित कर विधायक विनय ने कहा कि स्व० सुभाष गुप्ता के विचारों से हर कोई प्रभावित था। उन्होंने शोहरतगढ़ के विकास में ठोस कदम उठाए थे। कार्यक्रम को संबोधित कर संघ के राममिलन त्रिपाठी श्गुरुजीश्, ने कहा कि संसार परिवर्तन शील है, विना परिवर्तन के सृष्टि नही चलती है। पूरी सृष्टि भगवान की रचना है जिसमें मानव भगवान की सर्वश्रेष्ठ रचना है। मानव जीवन पाकर स्व० सुभाष गुप्ता ने शोहरतगढ़ सहित जिलो में ऐसा कार्य किया कि हर कोई उनके कार्याे को याद करता है। कार्यक्रम को नगर व्यवसाई विजय परसरामका, त्रिलोकीनाथ पाण्डेय, अजय सिंह, संजय कसौधन, धर्मेंद्र अग्रहरि, पाण्डेय बाबा, कमलापति गुप्ता, सुनील अग्रहरि, पुरुषोत्तम जायसवाल सांसद प्रभारी सूर्य प्रकाश पाण्डेय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम संचालन कर रहे अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता ने कहा कि पिता जी के पदचिन्हों पर चलने का पूरा प्रयास रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने नगर में कराए गए कार्य समेत प्रस्तावित कार्याे पर विस्तार से अपनी बात कही। साथ ही कहा कि पिता की कमी को पूरा नही किया जा सकता है। बताते चले कि बीते वर्ष 2020 के दिसंबर माह में सड़क दुर्घटना में हियुवा नेता रहे स्व० सुभाष गुप्ता एवं साथ गए 3 अन्य लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी थी, उनकी मौत से शोहरतगढ़ सहित अन्य गावो में शोक की लहर दौड़ गयी थी। वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी भी रहे। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में साधू सन्त के साथ सोनू निगम, संजू पाण्डेय, राजेश कुमार गुप्ता, संतोष पासवान, गोलू पासवान, शिवरतन कन्नौजिया, घनश्याम गुप्ता, परमानन्द मिश्रा, जय प्रकाश उमर, गोविंद गुप्ता, अशोक दूबे, विष्णुदेव तिवारी, सौरभ मद्धेशिया सहित नगर पंचायत के कमलेश गुप्ता, बीडी कसौधन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button