गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशलखीमपुर

एसपी संकल्प शर्मा ने थाना नीमगांव, थाना मैगलगंज, थाना मितौली व चौकी कस्ता का किया निरीक्षण

लखीमपुर खीरी। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने थाना नीमगांव, थाना मैगलगंज, थाना मितौली व चौकी कस्ता का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी द्वारा सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण कर रजिस्टर्स/अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही कर उनका विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। थाने पर लंबित विवेचनाओं का गुण दोष के आधार पर समयबद्ध विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए। इसी के साथ महिला हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए महिला पुलिस कर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर अपेक्षित कार्यवाही अमल में लाने हेतु निर्देशित किया गया। थानों पर दाखिल विभिन्न मुकदमों से संबंधित माल मुकदमाती के विधिक निस्तारण के संबंध में भी निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के दृष्टिगत नियमित रूप से प्रभावी गश्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही थाना प्रभारियों को शीत ऋतु के दौरान कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम/बचाव के दृष्टिगत वाहनों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर चालकों को यातायात संकेतों/नियमों का पालन कराने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!