गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

शोसल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी पर केस दर्ज

सिद्धार्थनगर। शोसल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनके परिवार पर की गई टिप्पणी के मामले में आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने यह कार्रवाई बढ़नीचाफा के चेयरमैन धर्मराज वर्मा की शिकायत पर की है। भवानीगंज पुलिस को दिए शिकायती पत्र में चेयरमैन ने बताया था कि नगर पंचायत बढ़नीचाफा के वार्ड शिवाजी नगर (बरघाट) निवासी महीबुल्लाह उर्फ समीर पुत्र गरीबुल्लाह ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की धर्मपत्नी यशोदा बेन पर व हिन्दू धर्म से जुड़े पवित्र सिंदूर को उपहास का पात्र बनाकर अभद्र पोस्ट किया था। पोस्ट को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं व हिन्दू समाज में आक्रोश है। चेयरमैन ने आरोप लगाया था कि युवक आए दिन सोशल मीडिया पर हिन्दू धर्म और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक पोस्ट व कमेंट करके भाजपा कार्यकर्ताओं व हिन्दू समाज को उकसाने का कार्य करता रहता है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!