27 अप्रैल को बेटी की शादी ,शादी व गृहस्थी के समान का समान सहित ,दो बाईक जली

छावनी। छावनी क्षेत्र के खजूरी गांव में वुधवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अज्ञात कारणो से हरि प्रसाद पुत्र रघु के आशियाने में आग लग गया आग लगने का कोई कारण स्पष्ट नही हो सका आग लगने से पीड़ित हरिप्रसाद ने बताया की एक गिमटी जिसमे परचून की दूकान थी वह भी जल गया तथा .गृहस्थी के समान अनाज ,कपड़े ,बक्से ,नकदी सहित दो बाईक तथा एक साइकिल सबकुछ जलकर राख हो गया पीड़ित हरि प्रसाद ने कहा कि 27 अप्रैल को बेटी सरिता भारती की शादी है उसी की सारी तैयारी को लेकर सारे सामानों का इंतजाम किया गया था उसको एक नई बाईक सुपर स्प्लेंडर शादी में देने के लिये कई दिनो पहले खरीद कर आया था बक्से में रखा करीब एक लाख नकदी भी जल गया तथा बेटी को शादी में देने का सारा समान भी जलकर बर्बाद हो गया बेटी की शादी के पहले बगल में पक्के मकान की रंगाई पुताई का काम चल रहा था जिसके चलते बिगत 10 दिनों से घर का सारा सामान इसी आशियाने पर रखा था आज कल में रंगाई पूरा हो जाता तब यह सारा समान घर में ले जाया जाता गुरूवार की सुबह बेटा रंजीत जो अमोढ़ा बाजार में शादी के मिठाई के आर्डर तथा अन्य समानों के खरीद के लिये गये थे करीब 12 बजे अपनी बाईक से घर वापस आकर आशियाने वाले रिहायशी मकान पर खड़ी कर रंगाई पोताई हो रहे घर में गये तो थोड़ी ही देर में आग से पूरा अशियाना जलने लगा पछुआ हवाओ का तेज होने से किसी ने अशियाने से कोई भी समान हटाने की हिम्मत नही जुटा पाया ग्रामीणों ने जिसकी सूचना 112 पुलिस तथा फायर ब्रिगेड को दिया मौके पर पहुंचे 112 के पुलिस तथा फायर ब्रिगेड का वाहन आग बूझाने में जुटा रहा करीब दो बार स्थानीय लोगो के इंजन सेट से पानी भरकर आग बुझाने में फायर ब्रिगेड टीम वहां आग बुझाने में लगे रहे।
आग लगने से कुल 10 लोगो का नुकसान
छावनी क्षेत्र के खजूरी गांव में बुधवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अज्ञात कारणो से हरि प्रसाद पुत्र रघु के आशियाने में आग लग गया आग लगने का कोई कारण स्पष्ट नही हो सका आग लगने से पीड़ित हरिप्रसाद ने बताया की एक गिमटी जिसमे परचून की दूकान थी वह भी जल गया तथा गृहस्थी के समान अनाज ,कपड़े ,बक्से ,नकदी सहित दो बाईक तथा एक साइकिल सबकुछ जलकर राख हो गया। गुरुवार को खजूरी गांव में आज सब वहां से आग की लपटों ने सामने भगवान दीन के भूसा के मंडेले में लगा, रामदीन की एक भैंस झुलसी तथा भूसा का मंडेला जला,रामजनक का कन्डा व भूसा जला, सतनराम के छप्पर के आशियाने में दो तख्ते, गेहूं, सरसों, चारपाई, कुर्सी जल गया मस्तराम का भूसा कड़ी जला तथा ओमप्रकाश के भूसा का मंडेला जला सुनीता देवी पत्नी चेतन का भूसा का मंडेला तथा छप्पर जला ,हेमलता पत्नी धर्मेंद्र छप्पर जलने का नुकसान हुआ दीपक पुत्र मेवालाल की वाटर सप्लाई के पानी की टंकी जल गया करीब आग लगने से खजूरी गांव में करीब 10 लोगो के नुकसान हुये है । छावनी क्षेत्र के खजूरी गांव में गुरुवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अज्ञात कारणो से हरि प्रसाद पुत्र रघु के आशियाने में आग लग गया आग लगने का कोई कारण स्पष्ट नही हो सका आग लगने से पीड़ित हरिप्रसाद ने बताया की एक गिमटी जिसमे परचून की दूकान थी वह भी जल गया तथा गृहस्थी के समान अनाज, कपड़े, बक्से, नकदी सहित दो बाईक तथा एक साइकिल सबकुछ जलकर राख हो गया।




