उत्तर प्रदेशबलरामपुर
नाबालिगों से गन्ने का बोझ उठवाते जिम्मेदार

बलरामपुर। जनपद मुख्यालय से महज कुछ किलोमीटर दूरी पर स्थित गन्ना तौल केंद्र बाघनी बहदुरापुर में सरकारी मंशा के विपरीत नाबालिगों से गन्ने की लदान ट्राली से ट्रोलों पर कराई जा रही है बताते चलें कि इन मासूम बच्चों के लिए अनेकों विभाग कार्य कर रहे हैं उसमें पुलिस विभाग से लेकर श्रम विभाग तक अनेक संस्थाएं इनके पुनर्वास आदि के लिए कार्य कर रही हैं इसके बावजूद जिन नाबालिगों के हाथ में कलाम होने चाहिए थे वहीं पर इनके हाथों में कहीं गन्ने के बोझ तो कहीं होटल पर काम करते बच्चे तो कहीं ईट गरा मजदूरी करते कही ईट भट्ठों पर ईंट पथाई ईंट ढुलाई का कार्य इनसे लेने में चुका नहीं जा रहा है इसका जिम्मेदार प्रशासनिक अमला इनका शोषण कर रहे लोगों पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है यह एक गंभीर मामला है।




