गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

दीपावली रोशनी का त्यौहार बुराई पर अच्छाई, अज्ञान पर ज्ञान का प्रतीक

सिद्धार्थनगर। दीपावली रोशनी का त्यौहार बुराई पर अच्छाई ,अंधकार पर प्रकाश और अज्ञान पर ज्ञान का प्रतीक त्यौहार है। यह त्यौहार कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। अमावस्या की अंधेरी रात जगमग असंख्य दीपों से जगमगाने लगती है। यह त्यौहार लगभग सभी धर्म के लोग मनाते हैं ।घर व आसपास के वातावरण को साफ सफाई किया जाता है। आपसी प्रेम व एकजुटता से इस त्यौहार को मनाया जाता है ।लोग छोटे -बड़े अमीर- गरीब का भेद भुलाकर आपस में मिल जुलकर यह त्यौहार मनाते हैं ।हम सभी को भारतीय संस्कृति के इस पवित्र त्यौहार को आपसी सद्भाव और शांति के उल्लास पूर्ण वातावरण में मनाना चाहिए ।उक्त विचार जिला एकीकरण समिति सिद्धार्थ नगर द्वारा जिला पंचायत सभागार में दीपावली त्यौहार के परिप्रेक्ष्य में एकीकरण समिति की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि शीतल सिंह माननीय अध्यक्ष जिला पंचायत/ अध्यक्ष जिला एकीकरण समिति सिद्धार्थ नगर ने संबोधित किया। उन्होंने उक्त अवसर पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए जनपद वासियों को दीपावली त्यौहार के पूर्व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का त्यौहार अनुराग व हर्षाेल्लास की परिधि में मनाएं। अध्यक्षीय संबोधन में बलराम सिंह मुख्य विकास अधिकारी /सदस्य सचिव, जिला एकीकरण समिति सिद्धार्थ नगर ने दीपावली त्यौहार की शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में कहा कि दीपावली का त्यौहार सभी के जीवन को खुशी प्रदान करता है ।हमें इस अवसर पर प्रत्येक बुराई से बचना चाहिए ।पटाखे सावधानीपूर्वक छोड़ना चाहिए ।इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि हमारे किसी भी कार्य एवं व्यवहार से किसी को भी दुख न पहुंचे, तभी दीपावली का त्यौहार मनाया जाना सार्थक होगा। वास्तव में दीपावली का त्यौहार इको फ्रेंडली रूप में मनाना चाहिए ।इस दिन मिट्टी के दीपक और स्वदेशी निर्मित पकवान, मिठाई और रोशनी का उपयोग करना चाहिए ।विशिष्ट अतिथि श्री एसपी अग्रवाल माननीय सांसद प्रतिनिधि व श्री उपेंद्र प्रताप सिंह माननीय अध्यक्ष प्रतिनिधि ने भी लोगों को उक्त अवसर पर दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने उक्त अवसर पर तेज ध्वनि विस्तारक डीजे व अन्य प्रदूषक यंत्रों व पॉलीथिन के प्रयोग से बचने का आह्वान किया। उन्होंने इस त्यौहार को आपसी सद्भाव और प्रेम से मनाने की अपील की। कार्यक्रम को डिप्टी सीएमओ डॉ ए के अग्रहरि, खंड शिक्षा अधिकारी एसके शुक्ला, गंगाधर दुबे जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ,श्रीधर पांडे सचिव गौतम बुद्ध जागृति समिति समेत तमाम लोगों ने भी संबोधित किया ।कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत व कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन सिद्धार्थ शंकर ने किया ।उक्त अवसर पर लालता प्रसाद अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, अशोक वर्मा पत्रकार ,इंजीनियर आरबी सिंह ,सहायक अध्यापक विनोद प्रसाद ,मुकेश कुमार चौरसिया व अपर जिला पंचायत राज अधिकारी नित्यानंद समेत तमाम लोग व स्कूली बच्चे समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!