गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेश

भारतीय नागरिकों का बड़े पैमाने पर किए जा रहे उत्पीड़न और दुर्व्यवहार को लेकर कांग्रेस नेताओं ने ट्रंप का पुतला फूंका

विशेश्वरगंज। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा अमेरिका मे रह रहे भारतीय नागरिकों का बडे पैमाने पर किए जा रहे उत्पीड़न, दुर्व्यवहार को लेकर कांग्रेस नेताओं ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनय सिंह के अगुवाई में ट्रंप का पुतला दहन करके आक्रोश प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा कि भारतीय नागरिकों के साथ किए गए अमानवीय बरताव के लिए ट्रंप को सम्पूर्ण विश्व पटल पर माफी मांगनी चाहिए तथा भारतीय नागरिकों को अवैध रूप से विदेश भेजने वाल ऐजेंटो पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपना सर्वस्व गंवा कर वापस आए प्रवासियों के लिए पुनर्वास की ब्यवस्था सुनिश्चित किया जाना चाहिए। कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष इन्द्र कुमार यादव ने कहा कि समय रहते राष्ट्रपति महोदया तत्काल हस्तक्षेप करके अमेरिका के राष्ट्रपति से बातचीत करके भारतीय नागरिकों के सुरक्षा एवं सम्मान के आगे आना चाहिए ताकि भारत का स्वाभिमान अक्षुण्ण रह सके। इस दौरान राम सकल ये शुक्ल, गंगाजली विट्टू देवी लाल जी गिरि, सोनू , साहबराम ,मूलचंद ऊर्फ मन्नू बाबा अंगद पासवान ढोडे बाबा सरदार अयोध्या सिंह छेदी सिंह लल्लू सहित कई लोगों ने अमेरिका के राष्ट्रपति के कृत्यों की निंदा करते हुए भर्त्सना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!