प्राथमिक विद्यालय पिपरा में धूमधाम से मनाया गया बालदिवस

सिद्धार्थनगर। बढ़नी ब्लॉक के अन्तर्गत संचालित प्राथमिक विद्यालय पिपरा में बाल दिवस के अवसर पर आज दिनांक 14 नवंबर 2025 को बाल दिवस को धूमधाम से मनाया गया। ह्यूमाना पीपुल टू पीपुल इंडिया एवं प्राथमिक विद्यालय पिपरा के संयुक्त तत्वावधान में अभिभावक सम्मेलन के साथ ही छात्रों के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रभावती देवी के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर पुष्पार्पण के साथ किया । कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने बच्चों को 14 नवंबर के महत्व के बारे में बताया। प्रधानाध्यापक आशुतोष तिवारी ने बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन के बारे में बताते हुए बच्चों को पढ़ने-बढ़ने हेतु अभिप्रेरित किया। ह्यूमाना पीपुल टू पीपुल के जिला समन्वयक सिद्धार्थ त्रिवेदी ने भी बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडल और चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन अभिभावकों एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दुर्गा द्वारा किया गया, जिसमें वाटर पंप कक्षा 5 विकास, डीजे सिस्टम कक्षा 4 रामचंद्र , कविता के द्वारा प्राकृतिक मॉडल, पीहू के द्वारा इनवर्टर सिस्टम बनाया गया जिसकी खूब सराहना हुई। इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के शिक्षक देवकीनंदन त्रिपाठी मधु यादव तथा ह्यूमाना पीपल टू पीपल इंडिया से सन्नो पाठक भी उपस्थिति रही । इसके साथ ही अभिभावक जिनमे दीपक कुमार, परमात्मा तिवारी सुभाष तिवारी आदि ने अपना अमूल्य समय देते हुए कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।


