गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़ के उपनिबन्धक कार्यालय का विधायक ने किया भूमि पूजन

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। बुधवार को प्रदेश के स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने शोहरतगढ़ नगर पंचायत में 2.29 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले उप निबन्धक कार्यालय, शोहरतगढ़ के निर्माण कार्य का शिलान्यास वर्चुअल रुप से ने किया। वर्चुअल रूप से कार्यक्रम को सम्बोधित कर उन्होंने मौजूद अधिकारियों से कहा कि लगभग 2.29 करोड़ रुपए की लागत से उप निबन्धक कार्यालय के बनने में किसी भी प्रकार की अनियमितता व लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके बनने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा का माल्यार्पण कर एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा बुकें देकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा ने कहा कि शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कई परियोजनाओं का भूमिपूजन शीघ्र ही किया जाएगा। आपका विधायक कभी अपने लिए नहीं लड़ता है, वह जब भी किसी से लड़ता है तो अपनी जनता के लिए लड़ता है। उप महानिरीक्षक निबन्धन, बस्ती मण्डल शशि भानु मिश्र ने कहा कि शोहरतगढ़ में बैनामा करने व करवाने वाले लोगों को नया भवन बनने के बाद काफी सहूलियत होगी।इस दौरान उन्होंने विभाग द्वारा कई योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान शोहरतगढ़ में बनने वाले उप निबन्धक कार्यालय का विधिविधान से भूमिपूजन भी किया। इस दौरान एसडीएम विवेकानंद मिश्र, सहायक महानिरीक्षक निबन्धन ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता दलजीत सिंह, बृजेश कुमार मौर्य (रजिस्ट्रार) ध्रुव चंद्र रावत (बाबू) एसएचओ नवीन कुमार सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दयासागर पाठक, महामंत्री बृजेश दत्त शुक्ला, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिराम निषाद, शोहरतगढ़ व्यापार मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र कौशल, मनोज कुमार गुप्ता, सतीश मित्तल, रामसेवक गुप्ता, रुपेश वर्मा, दिलीप वर्मा, रामदास मौर्य, दलसिंगार दूबे, प्रदीप कमलापुरी, दुर्गा त्रिपाठी, कृष्णपाल सिंह, राजेंद्र मौर्या, लक्ष्मण गुप्ता, मिथुन सिंह चौहान, शिवपाल सिंह,अनिल मिश्र, मयंक शुक्ल, विष्णु सिंह, चन्द्रकेश भारती, अशोक पासवान, अजय वरुण, विजय गुप्ता, शिवम श्रीवास्तव, गंगाराम, मनोज, सूरज, संतराम, सोनू निगम, अनिल मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!