गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्तीबहराइच

संदिग्ध दिख रहे व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले, पुलिस कड़ाई से कर रही पूछताछ

पयागपुर/बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत खुटेहना चौकी के ग्राम कोल्हुआ में आधी रात के करीब संदिग्ध व्यक्ति टहलता हुआ पाया गया। ग्रामीणों ने टहलते हुए संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया, पुलिस इस संदिग्ध व्यक्ति से कड़ाई करके पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी अनुसार पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटेहना चौकी के ग्राम सभा कोल्हुआ में आधी रात के करीब एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में टहलता हुआ पाया गया जब ग्रामीणों ने टहलते हुए संदिग्ध व्यक्ति को देखा तो रोककर पूछताछ किया। पूछताछ करने पर मालूम हुआ कि संदिग्ध रूप से टहलता हुआ व्यक्ति पीलीभीत जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। फिर ग्रामीणों ने इस व्यक्ति को पकड़ कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया अब पुलिस इस पकड़े गए संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!