जनपद के 02 टोल पर भी वाहनों को टोल से छूट मिलना चाहिए – आलोक श्रीवास्तव
जिला प्रशासन एवं मीडिया के मध्य सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु जिला स्तरीय स्थायी समिति की हुई बैठक

सिद्धार्थनगर। जिला प्रशासन एवं मीडिया के मध्य सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता एवं जिला स्तरीय स्थायी समिति के सदस्यों की उपस्थिति में सोमवार को जिलाधिकारी कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 उपस्थित जिला स्तरीय स्थायी समिति के सदस्यों से परिचय प्राप्त किया गया। बैठक में अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोशिएसन आलोक श्रीवास्तव द्वारा मांग किया गया कि बस्ती जनपद में लोकल वाहनों पर टोल नहीं लगता है। जनपद के 02 टोल पर भी वाहनों को टोल से छूट मिलना चाहिए। इसके अलावा तहसील डुमरियागंज के प्रेस क्लब की भूमि को प्रेस क्लब के नाम से दर्ज किये जाने की मांग किया गया। मान्यता प्राप्त पत्रकार राष्ट्रीय स्वरूप वी0पी0 त्रिपाठी द्वारा ई-रिक्शा चालकों तथा नाबालिग द्वारा ई-रिक्शा के संचालन के सम्बन्ध में बात कहा गया। जिलाधिकारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यवाही किया जा रहा है। मान्यता प्राप्त पत्रकार राष्ट्रीय सहारा सत्यप्रकाश गुप्ता द्वारा जिला अस्पताल में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को लोकल दवा पर चेजिंग की सुविधा मिले। जिलाधिकारी ने कहा कि शासनादेश की व्यवस्थानुसार कार्यवाही किया जायेगा। पत्रकारों को जो भी अनुमन्य है, वे सभी सुविधायें दी जायेगी। अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोशिएसन आलोक श्रीवास्तव द्वारा मांग किया गया कि तहसील स्तर के पत्रकारों को भी सुविधा मिलें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन को पत्रकारों का सहयोग मिलता है। जो भी सच्चाई है उसे आप लोग लिखे। खबरों के माध्यम से कमियों के बारें में जानकारी प्राप्त होती है तथा उस पर कार्यवाही की जा रही है। इस बैठक में उपरोक्त के प्र0 जिला सूचना अधिकारी रमेन्द्र कुमार मौर्य, क्षेत्राधिकारी सदर मयंक द्विवेदी, अपर जिला सूचना अधिकारी विमलेश कुमार, राष्ट्रीय सहारा सत्य प्रकाश गुप्ता, अमुत विचार सुनील मिश्रा, राष्ट्रीय स्वरूप वी0पी0 त्रिपाठी, जनमोर्चा रमाकान्त त्रिपाठी, दैनिक जागरण जितेन्द्र पाण्डेय, अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोशिएसन आलोक श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।




