गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

गुमशुदा बालक को 03 घन्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपूर्द

सिद्धार्थनगर। एसएसपी सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थनगर दुर्गा प्रसाद के नेतृत्व में थाना स्थानीय की मिशन शक्ति टीम द्वारा शुक्रवार दिनांक 02.01.2026 को समय करीब 11.00 बजे ग्राम भीमापार निवासी अनुष द्विवेदी उर्फ हेमन्त द्विवेदी उम्र 12 वर्ष पुत्र धर्मेन्द्र कुमार दूबे के गुम होने की सूचना थाना स्थानीय पर प्राप्त होने के 03 घन्टे के अन्दर उक्त गुमशुदा बालक अनुष द्विवेदी उर्फ हेमन्त द्विवेदी पुत्र धर्मेन्द्र कुमार दूबे उम्र 12 वर्ष निवासी ग्राम भीमापार थाना व जनपद सिद्धार्थनगर को आपरेशन त्रिनेत्र के माध्यम से लगवाये गये सीसीटीवी कैमरों व स्थानीय लोगों की मदद से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा थाना सिद्धार्थनगर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई और धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!