गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

सेना के सम्मान में निकाली गई भारत शौर्य तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता से बढा साहस- यशकान्त सिंह

बस्ती। शुक्रवार को सेना के पराक्रम और ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर नगर पंचायत भानपुर से उकड़ा पोखरे और भानपुर तहसील परिसर तक भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष और राम नगर ब्लाक प्रमुख रामनगर यशकान्त सिंह की अगुवायी में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला, लगातार भारत माता की जय और इण्डियन आर्मी जिन्दाबाद के नारे लगते रहे। यात्रा समापन स्थल भानपुर तहसील पर ब्लाक प्रमुख यशकान्त सिंह ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिन्दूर भारत के स्वाभिमान का प्रतीक है। हमारी सेना ने यह तय कर दिया कि अब आतंकवाद की कब्र खोद दी गयी है। 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत के 140 करोड़ देशवासियों में रोष था, हमारी सेना ने जवाबी कार्यवाही से पूरे विश्व को संदेश दिया है कि आने वाला समय भारत का है, हम शान्ति में विश्वास करने वाले लोग है परन्तु यदि कोई हमारे देश की सदभावना, सौहार्द के साथ खिलवाड करने का प्रयास करेगा तो भारत उसका भरपूर जवाब देगा। भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में नगर पंचायत भानपुर से युवा नेता नितेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा जिप्पी शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष हनुमान गंज राकेश उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष सोनहा राजकुमार चौरसिया, मण्डल अध्यक्ष सल्टौवा राम नेवास गिरी, मण्डल अध्यक्ष रामनगर, श्याम नाथ चौधरी, प्रदीप सिंह, प्रशांत सिंह, वीर श्रीवास्तव, संजय चौबे, जयराम चौधरी, माधव सिंह, गिरजेश यादव तथा विजय सेन सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!