ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार पर किया गया भव्य आयोजन

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बांसी। मंगलवार 16मई को बड़े मंगलवार के 08 वें मंगलवार को बांसी बस अड्डे पर प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सामाजिक कार्यकर्ता राजेश गुप्ता के गुप्ता कन्फेंशरी पर आयोजित कार्यक्रम में प्रसाद वितरण कार्यक्रम शाम को प्रारंभ किया गया।इस दौरान सुंदर कांड पाठ का आयोजन भी किया गया जिसमें गायकों द्वारा अच्छी प्रस्तुति दी गई। इससे पूर्व हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी के लिए मंगलकामना किया गया।उल्लेखनीय है कि बड़ा मंगलवार (या बुढ़वा मंगल) हिंदू कैलेंडर के ज्येष्ठ (जेठ) महीने के सभी मंगलवारों को मनाया जाने वाला एक विशेष पर्व है।, जो मुख्य रूप से हनुमान जी को समर्पित है। मान्यता है कि इसी महीने के मंगलवार को हनुमान जी की पहली भेंट भगवान राम से हुई थी, जिसके उपलक्ष्य में यह पवित्र दिन मनाया जाता है। इस दौरान धर्मेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार हिंदू,राम शरन मौर्य,राधे, भोला पाठक,घनश्याम जायसवाल,बच्चा अग्रहरि, विंध्याचल चौरसिया के अलावा अन्य महत्वपूर्ण लोग उपस्थित रहे।इस विषय में सामाजिक कार्यकर्ता व आयोजक राजेश गुप्ता ( गुड्डू) ने कहा कि हनुमान जी को अजर अमर गुननिधि सुत होई के माध्यम से जगज्जननी मां सीता जी ने आशिर्वाद दे दिया है। अमरता को प्राप्त हुए हनुमान जी के बड़े मंगलवार का आयोजन करना बड़ी प्रसन्नता की बात है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने खासकर महिलाओं और बच्चियों की उपस्थित रहकर प्रसाद ग्रहण किया।




