गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

लोटन में सफाईकर्मियों द्वारा एनपीएस और यूपीएस के विरोध में प्रदर्शन

लोटन/सिद्धार्थनगर। नई पेंशन स्कीम और यूनिफाइड पेंशन स्कीम दोनों का विरोध तेज हो गया है। मंगलवार को विकास खण्ड लोटन बाजार के सहायक विकास अधिकारी पंचायत के कार्यालय के बाहर सफाईकर्मियों द्वारा एनपीएस और यूपीएस के विरोध में प्रदर्शन किया। हाथों में स्लोगन की तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों ने ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर नारेबाजी की। सफाई कर्मचारी के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि सरकार ने एनपीएस और यूपीएस को लागू करने के लिए गजट जारी किया है जो 1 अप्रैल से प्रभावी होना है।इस दौरान जितेन्द्र कुमार, अखिलेश कुमार, मनोज कुमार श्रीवास्तव, योगेंद्र भारती, उमेश शैलेश कुमार, कमलेश कुमार, रामबरन मुन्नीलाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!