भाजपा के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली और मिल्कीपुर में मिली प्रचंड जीत के अवसर पर पटाखे दाग कर खुशी का किया इजहार
पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जीत मिलने की खुशी में गोले पटाखे दागे
दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच | दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी लोगों की नजरें दिल्ली की तरफ हर पल हर क्षण नतीजे जानने के लिए लगी हुई थी ; कल जब मतगणना शुरू हुई तो नतीजों का आना शुरू हुआ ; ज्यों ज्यों रुझान आते गए तो भाजपा , कांग्रेस और आप पार्टी के प्रत्याशियों की धड़कने बढ़नी शुरू हो गई ; इसी बीच जब दिल्ली में भाजपा पार्टी ने 48 सीट हासिल कर बढ़त बना ली तो सभी के दिलों में तसल्ली हो गई कि अब दिल्ली में कमल खिलेगा; भाजपा की सरकार बनेगी और दिल्ली के लोगों का अब सही तरीके से विकास होगा ; ऐसे ही नजरें उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर लगी हुई थी ; नतीजे के आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के मिल्कीपुर प्रत्याशी रामकिशुन ने बढ़त बनाते हुए जीत हासिल किया और इस मिथक को भी दूर किया कि अब उत्तर प्रदेश की हर सीटों पर भाजपा अपना परचम नहीं लहरा पायेगी | इसी बीच भाजपा की दिल्ली में प्रचंड जीत और मिल्कीपुर विधानसभा में भी मिली जीत का जश्न पूरे बहराइच जिले में बड़ी खुशी से पटाखों के साथ मनाया गया | बहराइच के सांसद आनंद कुमार गौर, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ,नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा ने मिलकर कार्यकर्ताओं के साथ गोले पटाखे दाग कर भाजपा की जीत का बिगुल बजाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया | इसी क्रम में पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी का काफिला जब पयागपुर के राम जानकी चौराहे पर पहुंचा तो पहले से ही वहां पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया और जय मोदी जय योगी जय सुभाष त्रिपाठी की नारे भी लगाए | भाजपा को दिल्ली में मिली प्रचंड जीत और मिल्कीपुर उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की कामयाबी पर विधान सभा संयोजक निशंक त्रिपाठी के नेतृत्व में गोले पटाखे फोड़े गए और एकत्रित कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर जश्न मनाया। इस अवसर पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोला तमाशा दागकर दिल्ली में सरकार बनने और और मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव की जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर भाजपा के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष रामगोपाल शुक्ल, मंडल अध्यक्ष प्रमोद पांडेय, प्रखर सिंह प्रखर सिंह, संजय सिंह वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हरिओम रस्तोगीप्रदीप त्रिपाठी और छोटू त्रिपाठी हिमांशु सिंह शिवम कपीश सिंह, देवेंद्र मोहन सहित अन्य लोग मौजूद रहे |




