उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
ग्रामीणों को बाटा गया घरौनी प्रमाण पत्र, खिले चेहरे

उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। उसका ब्लॉक सभागार में शनिवार सभी ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को घरौनी वितरण किया। 12 ग्राम सभा से आए लगभग 100 से अधिक ग्रामीणों को घरौंनी का प्रमाण पत्र दिया गया। एडीओ पंचायत प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा कि सौ से अधिक ग्रामीणों को घरौनी प्रमाण पत्र दिया गया है और इस प्रमाण पत्र से ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधान श्रीस प्रताप यादव,बहादुर सिंह,जगदीश सिंह,अनूप यादव, सीताराम,वीरेंद्र सिंह, महंथ आदि रहे मौजूद।




