गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पिपरा नायक स्कूल के वार्षिकोत्सव में मनमोहक रही छात्रों की प्रस्तुति

सिद्धार्थनगर। सदर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय पिपरा नायक में आयोजित वार्षिकोत्सव तथा शारदा संगोष्ठी बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों का मनमोह लिया। इस मौके पर कक्षा चार की छात्रा रचना की ओर से अंग्रेजी में भाषण दिया गया। बच्चों ने मुझे इस दुनिया में लाया गीत से माता-पिता की वंदना की। शंकर जी का डमरू बाजे, क्लैप योर हैंड्स, होलिया में उड़ेला गुलाल आदि विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिससे ग्रामवासी, अभिभावक तथा छात्र-छात्राएं बहुत आनंदित होते रहे। सदर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय पिपरा नायक में आयोजित वार्षिकोत्सव तथा शारदा संगोष्ठी का विद्यालय के पुरातन छात्र तथा रिटायर्ड प्रवक्ता राम सजीवन त्रिपाठी, पूर्व प्रधानाध्यापक रिपुसूदन मिश्र, देवनारायण त्रिपाठी, ग्राम प्रधान हंसावती त्रिपाठी की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सर्वप्रथम मंत्र उच्चारण के साथ देव स्तुति की। अलका नेहा व राधिका ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्रधानाध्यापक शिखा श्रीवास्तव समेत शिक्षा मित्र हरि मानस त्रिपाठी, किरन त्रिपाठी ने अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रंजना त्रिपाठी ने कक्षा एक से पांच तक के छात्र-छात्राओं की माताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय पर बनाए गए सेल्फी बूथ पर फोटो खिंचवाने की होड़ लगी रही। इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय बसौना से शिक्षक रमेश जायसवाल, कंपोजिट विद्यालय बसौनी से धर्मेंद्र सिंह, प्राथमिक विद्यालय सिंधिया से दीपमाला, प्राथमिक विद्यालय अहिरौली से उषा तथा कंपोजिट विद्यालय बसौनी से मंजू गुप्ता की मौजूदगी रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!