डॉ. महेंद्र चतुर्वेदी की पहल पर हुआ कंबल वितरण, शिक्षक विधायक ध्रुव त्रिपाठी ने मानवीय सोच को सराहा

दैनिक बुद्ध का संदेश
उसका बाजार, सिद्धार्थनगर।नर सेवा ही नारायण सेवा है, इसी संकल्प के साथ जनपद के उसका ब्लॉक स्थित भिटिया ग्राम में कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब एवं असहाय नागरिकों के लिए कंबल वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। विश्व हिंदू महासंघ भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. महेंद्र चतुर्वेदी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ध्रुव त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. चतुर्वेदी द्वारा जनहित में किया गया यह कार्य मानव कल्याण हेतु एक अनोखा प्रयास है। उन्होंने डॉ. चतुर्वेदी की मानवीय सोच की सराहना करते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने पूर्व में भी डॉ. चतुर्वेदी द्वारा किए गए सेवा कार्यों को रेखांकित किया।समारोह का शुभारंभ उपस्थित मातृ शक्तियों को कंबल भेंट कर किया गया। इस दौरान शिक्षक विधायक ध्रुव त्रिपाठी, डायट बांसी के पूर्व प्रवक्ता कृष्णकांत चौबे, पूर्व अभियंता सूर्यनारायण चौबे और युवा भाजपा नेता सच्चिदानंद चौबे ने संयुक्त रूप से करीब पचासों लाभार्थियों को कंबल वितरित किए। ठंड के मौसम में राहत पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।प्रमुख हस्तियों की रही गरिमामयी उपस्थिति रही जिसमे मुख्य रूप से इस सेवा कार्य में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक साक्षी बने। कार्यक्रम में मुख्य रूप सेपुजारी पाण्डेय (सभासद, तेतरी बाजार)रामेश्वर पाण्डेय (युवा भाजपा नेता)ओम प्रकाश पासवान (पूर्व प्रधान)हरिश्चन्द्र सहानी (पूर्व प्रधान प्रत्याशी)सच्चिदानंद चौबे (युवा भाजपा नेता)कमलाकांत चौबे, सोनू खान, अनवर अली, जोगेन्दर सहानी सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।
सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की अपील
कार्यक्रम के समापन पर आयोजक डॉ. महेंद्र चतुर्वेदी ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से क्षेत्र की लेखपाल प्रीतिलता पाण्डेय, तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी और आपदा विभाग के कर्मचारियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।हमारा लक्ष्य है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समस्त जनकल्याणकारी योजनाएं और सुविधाएं हर गरीब तक बिना किसी बाधा के पहुंचे। इसमें हम सभी को एकजुट होकर सहयोग करना चाहिए।




