गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

गायत्री परिवार द्वारा कांधी कुइंया में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का किया गया शुभारंभ

पयागपुर/बहराइच। पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। नगर क्षेत्र स्थित धर्म नगर कान्धी कुइयाँ में गायत्री परिवार द्वारा आयोजित विराट पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संगीतमयी प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ। सैकड़ों पीत वस्त्र धारी महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर ष्जागेगी भाई जागेगी,नारी शक्ति जागेगीष्हम बदलेंगे,युग बदलेगा जैसे उद्घोष के साथ समूचे कान्धी कुइयाँ वार्ड का भ्रमण कर कथा स्थल पहुंची। जहां पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश को स्थापित किया गया। गायत्री परिवार के राकेश कुमार तिवारी ने बताया की प्रत्येक दिवस सुबह महायज्ञ के साथ संस्कार के कार्यक्रम तथा रात्रि में शांतिकुंज हरिद्वार से आये कथावाचक पण्डित अनिलेश तिवारी द्वारा संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा होगी।कलश यात्रा में गायत्री परिवार के एस पी त्रिपाठी, प्रभाकर सिंह,ज्ञान प्रकाश शुक्ला,ऋषिकेश तिवारी सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!