उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
जनपद गौशाला में अव्यवस्था के चलते पशुओं की हो रही मौत, जिम्मेदारों पर खड़ा सवाल

बर्डपुर/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर में गौशाला में अव्यवस्था के चलते पशुओं की मौत हो रही है, जिसको लेकर जिम्मेदारों की लापरवाही और गौशाला में मरी गायों पर खड़ा हो रहा है। आपको बता दें कि मृतक पशुओं (गायों) को विकास खण्ड बर्डपुर के ग्राम पंचायत बर्डपुर नं0-03 में दफन किया गया, जिसको लेकर अवशेष नजर आ रहे हैं।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं वायरल वीडियो को लेकर जिम्मेदारों की लापरवाही और गौशाला की आव्यवस्था पर सवाल खड़ा हो रहा है। इस सम्बन्ध में स्थानीय लोगों ने कहा कि गौशाला में गायों के लिए अगर चारा पानी और इलाज की व्यवस्था मिल रही है तो गायें कैसे मर रही हैं? अगर जिलाधिकारी जांच करें तो जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई होगी।




