पर्यावरण दिवस पर थाना रूधौली परिसर में लगाया गया पौधा

बस्ती। रुधौली विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रभारी निरीक्षक रूधौली विजय कुमार दुबे द्वारा थाना परिसर में पर्यावरण को सुरक्षित व अनुकूलित रखने हेतु आम, पीपल , बरगद नीम कदम के पौधे लगवाए गए। बढ़ते हुए कार्बन डाइऑक्साइड गैस की वजह से ओजोन परत में छिद्र होना पृथ्वी पर पाराबैंगनी अन्य हानिकारक किरणे का सीधे पृथ्वी पर पड़ने पर प्रति वर्ष पृथ्वी की सतह गर्म हो रही है क्लाइमेट चेंज हो रहा है जिसके वजह से मानव पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। वृक्षों द्वारा कार्बन डाई ऑक्साइड को अवशोषित कर ऑक्सीजन का उत्सर्जन किया जाता है। ऑक्सीजन लेवल मानव के लिए बेहद ही जरूरी है इसलिए प्रकृति के संतुलन हेतु पृथ्वी पर वृक्ष का होना अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार, आकाश चौधरी मय टीम, एसआई एजाज अहमद, का0 राजू यादव,वीसी शादिक अली, वीसी रामलौट यादव, वीसी रामयज्ञ, वीसी शकीराम यादव,वीसी रमेश चंद रहे समिल।




