उत्तर प्रदेशबस्ती
नवागत जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना ने बाबा भद्रेश्वरनाथ का किया जलाभिषेक

बस्ती। जिले की नवागत जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना ने बुधवार को प्रातःकाल बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना कर जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। कार्यभार ग्रहण करने के बाद यह उनका पहला धार्मिक कार्यक्रम रहा। मंदिर पहुंचने पर मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने नवागत जिलाधिकारी का स्वागत किया। इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, उप जिलाधिकारी सदर शत्रुघ्न पाठक, रश्मि यादव उपस्थित रहे।




