पंकज चौधरी से विधायक ने की शिष्टाचार भेंट-मुलाकात

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। नगर निगम मुम्बई चुनाव पश्चात में दिल्ली पहुंचकर उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष व केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से शनिवार को उनके आवास दिल्ली में बहुत ही आत्मीय, शिष्टाचार भेंट-मुलाकात हुई। वहीं भेंट-मुलाकात के दौरान भाजपा अध्यक्ष से विधायक शोहरतगढ़़ विनय वर्मा को बहुमूल्य मार्गदर्शन मिला। इस अवसर पर विधायक शोहरतगढ़़ विनय वर्मा ने भाजपा अध्यक्ष को “गर्व से कहो हिन्दू हूँ” के फोटो फ्रेम का प्रतीक चिह्न भेंटकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया, जबकि भाजपा अध्यक्ष व केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती भाग्यश्री चौधरी को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं भेंट-मुलाकात के अवसर पर भाजपा अध्यक्ष व केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने विधायक शोहरतगढ़़ विनय वर्मा से विधानसभा 302 शोहरतगढ़़ के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा किए।




