स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग एवं बच्चों को पटाखा न फोड़ने का दिलाया गया शपथ

सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत कपिलवस्तु क्षेत्र अंतर्गत बर्डपुर कस्बा स्थित आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय पर छात्र-छात्राओं को स्वदेशी वस्तुओं का ही उपयोग करने ,चाइनीज़ उपकरण प्रयोग न करने और पटाखे को न फोड़ने एवं स्वदेशी दीपक जलाने के लिए दिलाया गया शपथ। प्रधानाचार्य राजकुमारी पाण्डेय ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि दीपावली के पर्व पर हम सभी को ज्यादातर स्वदेशी उत्पादों का ही प्रयोग करना चाहिए रथ चीनी उपकरणों का प्रयोग ना करें , पटाखे न फोड़े। क्योंकि पटाखे फोड़ने से निकलने वाली गैस मानव जीवन के लिए काफी नुकसानदायक होती है, साथ ही यह सीधे-सीधे पर्यावरण पर प्रहार करती है। उन्होंने कहा कि हमें दीपावली पर खुशियां बाँटनी चाहिए ना कि पटाखे फोड़ कर दूसरों को तकलीफ देना चाहिए। पटाखे की तेज आवाज से वही जमीन पर विचरण करने वाले तमाम छोटे जीव जंतु मर जाते हैं। इसके अलावा पटाखों के फूटने के बाद उससे निकालने वाली धुआ से अस्थमा और दमा रोगियों की परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में सभी बच्चों को संकल्प दिलाया कि वह दीपावली पर पटाखे नहीं फोड़ेंगे और ना ही चाइनीज उपकरणों का प्रयोग करेंगे। वहीं संचालक नितेश पाण्डेय ने बताया कि यह प्रकाश पर्व हम सभी के जीवन में अंधेरे को दूर करके उजाला लाए और आप सभी बच्चे यह शपथ ले कि हम सभी लोग अपने आस पास के लोगों को पटाखा न फोड़ने के लिए जागरूक करेंगे और केवल मिट्टी के बने दीपक और मोमबत्ती का प्रयोग दीपक जलाने का काम करेंगे । इस दौरान उमेश यादव शोभनाथ यादव संतोष कुमार यादव संदीप राव रुचि उपाध्याय रीता जायसवाल श्वेता पटवा बिंदु विश्वकर्मा अन्नू जायसवाल रूबीना खातून प्रेमलता पासवान सरिता जायसवाल संगीता मौर्य शशि जायसवाल चन्द्रावती देवी अजय कुमार आदि उपस्थित रहे ।




