गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशकुशीनगर

गोद लेने में बेसिक शिक्षा विभाग बनायेगा रिकॉर्ड-बीएसए

पड़रौना/कुशीनगर। 100 डे टीबी खोज अभियान के तहत जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं सीडीओ गुंजन द्विवेदी के प्रेरणा एवं निर्देशन में जनपद में चलाये जा रहे टीबी रोगियों के गोद लेने के कार्यक्रम के क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग पड़रौना द्वारा सोमवार को बीआरसी के प्रांगण में 50 टीबी रोगियों में प्रोटीनयुक्त पोषण की पोटली वितरित किया गया। कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुये जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ रामजियावन वर्मा ने कहा कि टीबी रोगियों को गोद लेना पुनीत कार्य है। उन्होंने ने कहा कि गोद लेने का जो अभियान चल रहा है उसमें बेसिक शिक्षा विभाग नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। जो भी शिक्षक या शिक्षिका गोद लिए लिया है उन रोगियों से भावनात्मक लगाव रखते हुये उस मरीज से महीने में एक बार जरूर बात कर उसके स्वास्थ्य की जानकारी ले ले। विशिष्ट अतिथि जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ एस.एन.त्रिपाठी ने कहा कि जनांदोलन के द्वारा ही हम जनपद को टीबी मुक्त बना सकते है। उन्होंने इस पुनीत कार्य हेतु बेसिक शिक्षा विभाग के प्रति आभार भी प्रकट किया तथा टीबी रोग के लक्षणों एवं उपचार के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये निक्षय मित्र नोडल आशुतोष कुमार ने कहा कि समाज के सम्भ्रांत व्यक्ति द्वारा गोद लेकर मरीजों को जो पोषण पोटली दिया जाता है उसे दवा के साथ मरीज खाकर शीघ्र स्वस्थ होकर समाज के मुख्य धारा में जुड़ जाता है। अध्यक्षता कर रहे खण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि शिक्षक शिक्षा कार्य के साथ सामाजिक कार्याे में भी अग्रणी भूमिका में रहते है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रवींद्र पांडेय ने किया। अतिथियों का स्वागत बीईओ मुकेश नारायण सिंह ने किया तथा आभार शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनूप पांडेय ने किया। इस दौरान एसटीएस सन्तोष यादव,एसटीएलएस विशाल,सुधीर श्रीवास्तव,लक्ष्मीश्री मिश्र,नीतू सिंह,प्रवीण पांडेय,अमरदीप शुक्ल,राकेश यादव,इंद्रजीत मणि, दुर्गेश त्रिपाठी अन्य शिक्षक एवं शिक्षका उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!