गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

छात्र – छात्राओं ने तंबाकू सेवन न करने की ली शपथ

बहराइच। डा. सर्वेश कुमार शुक्ला ग्रुप आफ इंस्टीट्यूटशंस सबलापुर सेमिनार हाल में शनिवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर छात्र-छात्राओं ने तंबाकू का सेवन न करने की शपथ ली। इस दौरान तंबाकू से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में भी बताया गया। संस्था निदेशिका पल्लवी शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को तंबाकू के दुष्परिणामों के बारे में बताया। उन्होंने लोगों को इसका सेवन न करने के लिए प्रेरित किया। छात्र-छात्राओं ने शपथ ली कि वह न तो तंबाकू ग्रहण करेंगे और दूसरों को भी तंबाकू सेवन रोकने के लिए समझाएंगे। नर्सिंग प्राचार्य हरीश नागर ने कहा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इस मौके पर शिक्षक आलोक शुक्ला, फूलचंद्र डावरिया, मोहम्मद अशरफ, श्रवण कुमार,उदय प्रताप वर्मा, चन्दन शर्मा,सुनिधि शुक्ला,सुषमा,मधु समेत अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!