उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
आम की चोरी करते युवक को पकड़ना फल विक्रेता पर पड़ा मंहगा

सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के परसा शाहआलम चौराहे के फल की दुकान पर बुधवार को आम की चोरी करते युवक को पकड़ना फल विक्रेता पर मंहगा को पड़ा। आपको बता दें कि चोरी करते युवक ने फोनकर अपने दबंग साथियों को बुला लिया। वहीं आनन-फानन में दबंग साथियों ने मोटर साइकिल से लाठी डण्डे लेकर आये और फल विक्रेता के सिर पर हमला कर दंबग युवक ने फल विक्रेता को मार-पीट कर लहूलुहान कर दिया। इसके साथ ही मोटरसाइकिल से आये दबंग युवकों ने फल विक्रेता के रिश्तेदार पर भी जानलेवा हमला किया। वहीं मामला सदर थाना क्षेत्र के परसा शाहआलम चौराहे का है।




