गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बाबा साहब के संविधान की बदौलत महिलाओं को मिल रहा अधिकार: उग्रसेन प्रताप सिंह

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की जयन्ती के पूर्व साप्ताहिक स्वाभिमान – स्वमान कार्यक्रम शोहरतगढ़ क्षेत्र के चिल्हियां की दलित बस्ती में सम्मानित महिलाओं के बीच पूर्व सपा प्रत्याशी उग्रसेन प्रताप सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सपा नेता उग्रसेन प्रताप सिंह ने कहा कि आज समाज में महिलाओं को हक, अधिकार एवं सम्मान बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी के संविधान एवं आरक्षण के बदौलत सम्भव हुआ। वहीं भाजपा आपके अधिकारों को समाप्त करना चाहती है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खुर्शीद खान, विष्णु उमर, किसलावती देवी, रूपमती देवी, भक्तिन चाची, संध्या गौतम, बाबूराम नेता, विन्देश्वरी, दशरथ, झिंकन चौधरी, कुलदीप मौर्य, मो0 रजा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
05:17