पुलिस ने कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दृष्टिगत बाणगंगा नदी के घाट पर स्नान को सकुशल सम्पन्न कराया गया

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दृष्टिगत शोहरतगढ़़ पुलिस द्वारा बाणगंगा नदी के घाट पर श्रद्धालुओं द्वारा आस्था पूर्ण स्नान को सकुशल सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत राजमार्ग-730 शोहरतगढ़़-ढेबरुआ पर विशेष पुलिस व्यवस्था की गई थी। स्नान के दौरान पुलिस बल, होमगार्ड प्रमुख मार्गों पर तैनात किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सभी थानों की पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार फुट पेट्रोलिंग, एनाउंसमेंट एवं रूट डायवर्जन व्यवस्था सुनिश्चित की गई। थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह सहित उनके अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा समय-समय पर घाटों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस की सक्रियता एवं समन्वित प्रयासों से कार्तिक पूर्णिमा स्नान सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया।




