गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

लोटन थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

दैनिक बुद्ध का संदेश
लोटन-सिद्धार्थनगर। आगामी होली पर्व के मद्देनज़र रविवार को लोटन थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज ने की।बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों, धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि त्योहार की आड़ में अश्लीलता फैलाने, महिलाओं से अभद्रता करने या फूहड़ प्रदर्शन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा।उन्होंने विशेष रूप से बताया कि वर्तमान में छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं चल रही हैं, इसलिए शोर-शराबा एवं तेज आवाज में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मशीनें जब्त की जाएंगी।थानाध्यक्ष ने अराजक तत्वों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि नशे में हुड़दंग करने और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। किसी भी प्रकार की अफवाह या शांति भंग करने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने क्षेत्रवासियों से शांतिपूर्ण एवं मर्यादित ढंग से त्योहार मनाने की अपील की तथा भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।बैठक के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!