उत्तर प्रदेशबहराइचब्रेकिंग न्यूज़
बहराइच में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नए एसपी की हुई नियुक्ति

बहराइच। जनपद में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह का स्थानांतरण कर दिया गया है। उनके स्थान पर वर्ष 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी विश्वजीत श्रीवास्तव को बहराइच का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
सूत्रों के अनुसार नव नियुक्त एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव जल्द ही पदभार ग्रहण करेंगे। इस बदलाव को जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
प्रशासनिक हलकों में इस तबादले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। वहीं आमजन को उम्मीद है कि नए एसपी के कार्यभार संभालने के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर होगी।




