सेना के सम्मान में निकाली गयी तिरंगा यात्रा

तुलसीपुर। तुलसीपुर नगर पंचायत में आज ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा क्षेत्रीय विधायक कैलाशनाथ शुक्ला की अगुआई में तिरंगा यात्रा निकाली गई।तिरंगा यात्रा हनुमानगढ़ी मंदिर से कलश चौराहे भाजपा कार्यालय तक पदयात्रा निकाली गई।तिरंगा यात्रा में शामिल लोग अपने हाथ में तिरंगा लिए चल रहे थे।जुलूस में भारतीय सेना की महिला सैनिक कर्नल सोफिया कुरैशी,व्योमिका सिंह के जिंदाबाद व भारत माता की जय के गगनभेदी नारों से नगर गुंजायमान रहा।तिरंगा यात्रा में पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह महामंत्री विष्णु देव गुप्ता मंडल अध्यक्ष विश्राम सिंह महंत राम गुप्ता अनिल लाठ शेरावाली शुक्ला राम जी आर्य ओम प्रकाश चौरसिया बनारसी लाल मोदनवाल प्रेम मित्तल अनूप गुप्ता राजू संतोष अवन चरन अनूप श्रीवास्तव विजय प्रताप सोनी रामदयाल सोनी शकील राईनी विवेक मोदनवाल शिवकुमार गुप्ता सहित सैकड़ों नगर वासी उपस्थित रहे।




