गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों व उनके अभिभावकों को किया गया सम्मानित

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत भारत भारी क्षेत्र के गुरु गोरक्षनाथ ज्ञानस्थली वृंदावन में वार्षिक परीक्षाफल वितरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों को उनके शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रधानाचार्य सुषमा श्रीवास्तव ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को व उनके अभिभावकों सम्मानित किया गया हैं। वही अध्यापकों को भी उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया। शिक्षकों के कठिन परिश्रम और अभिभावकों के सहयोग ने छात्रों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। निदेशक प्रवीण पाण्डेय ने बताया कि बेहतर शिक्षा बच्चों की सफलता व समग्र विकास की कुंजी है, इसलिए बेहतर शिक्षा समय की भी मांग है। इसे शीर्ष प्राथमिकता पर ध्यान में रखते हुए, हमारे विद्यालय में बच्चे के व्यक्तित्व के सभी पहलुओं का पोषण करने की बेहतर व्यवस्था की गई हैं, जिससे बच्चों को सर्वांगीण विकास हासिल करने और बहुआयामी व्यक्तित्व को आकार देने में काफी मदद मिलेगा। इस दौरान निदेशक प्रवीण पाण्डेय, अंकित श्रीवास्तव, अवधेश शर्मा आदि सहित समस्त विद्यालय स्टाफ, अभिभावकगण व छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!