गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

हिंदू जनमानस को राम राम बनना होगारूस्वामी ओम प्रपन्नाचार्य जी महराज

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के हिंदू सम्मेलन रमना पार्क सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता अधिवक्ता महेश तिवारी ने कहा कि हिंदुओ को एकजुट करने के लिए पहले अपने मन से भेद भाव को मिटाना होगा,जिस घरों में निम्न श्रेणी के चाय पीने वाले वर्तन को अलग रखा जाता हो पहले यह मानसिकता बदलनी होगी।हिंदू सम्मेलन के मुख्य अतिथि श्री मज्जगतगुरु स्वामी ओम प्रपन्नाचार्य जी महराज ने नारी शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि माताओं को अपने कोख से वीर पुरुषो को जन्म देना होगा,कई महापुरषों और श्री राम चरित मानस पर कई जानकारी दी,उन्होंने कहा कि हिंदू जनमानस को राम बनना होगा, राम जी बोलना, राम जी का चलना, राम जी का पितृ प्रेम यही राष्ट्र प्रेम है। ये हम सबको अपनाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बलरामपुर राजघराने के जयेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बलरामपुर को छोटी काशी के नाम से जाना जाता है उसका कारण जगह जगह मंदिर का होना है।कार्यक्रम पर कई छात्र छात्राओं ने देश व्यापी एकजुटता और नारी को अपने आप की रक्षा करने का उदाहरण पेश किया। भारत माता और महा पुरुषो की आरती भी हिंदू जनमानस ने किया।इस अवसर विभाग संघचालक सौम्य जी,विभाग प्रचारक प्रवीण जी,जिला प्रचारक जितेंद्र जी,जिला कार्यवाह, किरीट मणि,राम कृपाल शुक्ल,रामसरन गुप्ता,विभाग प्रचार प्रमुख मनीष,सेवाभारती से रूपेश जी,सहित हजारों की संख्या में हिंदू जनमानस उपस्थित रहे।कार्यक्रम का कुशल संचालन नीलमणि ने अपने वाणी से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!