उत्तर प्रदेशबहराइच
थाना राम गांव में समाधान दिवस का किया गया आयोजन

बहराइच। बहराइच के थाना रामगांव में समाधान दिवस में आये हुए फरियादियों की समस्यायों को सुना गया तथा कुछ का मौक़े पर ही समस्याओं का निपटारा करा दिया गया। थाना प्रभारी रामगांव राजकुमार पाण्डेय ने थाना क्षेत्र से आये हुए फरियादियों को सहानुभूति दिखाते हुए फरियादियों को हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। समाधान दिवस के दौरान थाना रामगांव प्रभारी ने कई मामलों को आपस में मेल मिलाप करा कर सुलह कराया और कभी भी आपस में झगड़ा लड़ाई न करने की सलाह दी। समाधान दिवस के अवसर पर थाना रामगांव प्रभारी व भूलेख निरीक्षक सहित कई क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहे।




