गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

आज रतनसेन इंटर बांसी सिद्धार्थनगर में अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया

सिद्धार्थ नगर। जिला विद्यालय निरीक्षक सिद्धार्थनगर की अध्यक्षता में रतनसेन इंटर कालेज बांसी सिद्धार्थनगर में अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान 2025 के तहत आयोजित कार्यक्रम में तीन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी, तिलक इंटर कॉलेज बांसी, सरदार पटेल इंटर कॉलेज बांसी, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बांसी, महामना मालवीय मदनमोहन इंटर कॉलेज बरगदवा , राजकीय इंटर कॉलेज पजमोहनी के छात्रों छात्राओं ने प्रतिभाग किया । कला , भाषण, दौड़ सभी प्रतियोगिताओं में रतन सेन इंटर कॉलेज प्रथम स्थान पर रहा, कला प्रतियोगिता में दूसरा स्थान राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बांसी,तीसरा सरदार पटेल इंटर कॉलेज बांसी सिद्धार्थनगर, भाषण में दूसरा स्थान पचमोहनी, तीसरा स्थान, सरदार पटेल दौड़ दूसरा, तीसरा स्थान भी रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी का रहा। सभी विजेताओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार दूबे ने मुख्य अतिथि तथा जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ मिलकर पुरस्कृत किया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बांसी विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक राजा जयप्रताप सिंह ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी को अहिल्याबाई होलकर के चरित्र से प्रेरणा लेते हुए अपने समाज को भी जागरूक किया जाना चाहिए, विशिष्ट अतिथि प्रभास्कर राय, जिला विद्यालय निरीक्षक सिद्धार्थनगर ने भी होलकर जी जीवन चरित्र को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन शमशेर यादव जी ने तथा कार्यक्रम के समापन की घोषणा कैप्टन डॉक्टर संदीप कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज पचमोहनी के प्रधानाचार्य करुणाकांत, योगेन्द्र नाथ मिश्र, तिलक इंटर कॉलेज के शिक्षक अमित श्रीवास्तव, राजकीय कन्या इंटर की शिक्षक सुष्मिता त्रिपाठी, सरदार पटेल इंटर कॉलेज के राजेश चौधरी, रतनसेन इंटर कॉलेज के प्रवक्ता कृष्ण कुमार गुप्ता, रश्मि गुप्ता, योगेन्द्र सिंह, कुलदीप चौधरी, कमलेश मिश्र,सरिता चौधरी, संगीता यादव, अरुण कुमार सिंह, विजय मणि त्रिपाठी,दौलत बाबू गुप्ता,विनय कुमार शाह, अनिल कुमार, धर्मेंद्र कुमार, प्रेमशंकर यादव आदि सभी शिक्षक , एनसीसी कैडेट्स तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!