गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

मानक को दरकिनार करते हुए लगाया जा रहा खडंजा, होगी अब जांच

पयागपुर/बहराइच। बहराइच जिले के पयागपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम मनिकापुर कला में खड़ंजा लगाया जा रहा है जिसमें लाल ईंट की जगह पीले ईंट का प्रयोग किया जा रहा है ,जिसकी अब जांच होगी। मिली सूचना अनुसार विकासखंड पयागपुर अंतर्गत ग्राम मनिकापुर कला में 50 मी खड़ंजा लगाया जा रहा है जिसमें लाल ईंट की जगह पीली ईंट का उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है और मानक को दर किनार करते हुए यह खड़ंजा लगवाया जा रहा है तथा खुलेआम सरकारी पैसे की बर्बादी की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी यहां तक है कि यह खड़ंजा ग्राम सभा के द्वारा नहीं लगाया जा रहा है बल्कि जिला पंचायत के द्वारा ही लगाया जा रहा है। जब इस बारे में जिलाधिकारी बहराइच को जानकारी दी गई तो उन्होंने जांच के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!