आग का कहर, दहशत में लोग 2 घंटे बंद रहा बोदरवार पिपराइच मार्ग

कुशीनगर/बोदरवार। स्थानीय बाजार के दक्षिण पश्चिम में कुछ किसानों के गेहूं के फसल काटने के बाद बचा अवशेष में अचानक कहीं से आगे पकड़ लिया आग का तांडव इतना भयानक था कि रास्ते से गुजरने वाले राहगीरो को मुख्य सड़क से जाने में डर लगता था इसी बीच किसी ने आग लगने की सूचना बोदरवार पुलिस चौकी पर व अग्नि शमन विभाग को सूचना दी। मौके पर अग्नि शमन विभाग पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से बड़े मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया जिससे कि एक बड़ी अनहोनी होने से टल गई अगर थोड़ी सी देर हुआ होता तो या यह आग हवा के साथ गांव में पहुंच जाती जिससे एक बड़ी अनहोनी होने से कोई रोक नहीं सकता था। प्राप्त समाचार के अनुसार थाना कप्तानगंज अंतर्गत बोदरवार बाजार के दक्षिण पश्चिम इलाकों में अचानक दोपहर में आग लग गया जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को अग्निशमन विभाग को दिया जिससे आज पर काबू पा लिया गया कुछ देर बाद एक कबाड़ी द्वारा सड़क के किनारे पुराना जला कबाड़ फेंक दिया गया जिसमे आग लग गई आग़ का प्रकोप इतना अधिक था कि 2 घंटे से अधिक समय तक बोदरवार पिपराइच मार्ग बन्द रहा बाद में दोबारा अग्निशमन विभाग ने आक आग बुझाए तब जाकर आवागमन शुरू हुआ। इसी तरह आज दोपहर ग्राम सभा होलिया में आग लग गया जिसकी सूचना ग्राम प्रधान राजेश पासवान ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दिया बाद में पुलिस के सहयोग से आज पर काबू पा लिया गया।



