सरल परियोजना के तहत बढ़नी ब्लॉक में अरहर की उन्नत खेती ने दिखाई राह

सिद्धार्थनगर। बढ़नी पानी संस्थान द्वारा श्द हंस फाउंडेशनश् के सहयोग से संचालित सरल परियोजना के अंतर्गत सिद्धार्थनगर जनपद के तीन ब्लॉककृबढ़नी, बांसी और इटवाकृकी 150 ग्राम पंचायतों में कृषि आधारित योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य किसानों की लागत को कम करना, आय को दोगुना करना एवं जल संरक्षण को बढ़ावा देना है, जिससे ग्रामीण समुदाय की आजीविका को सशक्त किया जा सके। बढ़नी ब्लॉक में अरहर की खेती पर जोर खरीफ सीजन 2023-24 के दौरान, परियोजना के तहत बढ़नी ब्लॉक के किसानों को अरहर की उन्नत प्रजाति ष्नरेंद्र अरहरष् के गुणवत्तापूर्ण बीज प्रदर्शन (डेमोन्स्ट्रेशन) हेतु वितरित किए गए। इसका प्रमुख उद्देश्य किसानों को नवीन तकनीकों से जोड़ते हुए उच्च उत्पादन व लाभकारी कृषि की ओर प्रेरित करना था। परियोजना के अंतर्गत कुल 300 किलोग्राम बीज वितरित किए गए, जिससे 540 किसानों ने लाभ उठाया। इन किसानों ने लगभग 310 एकड़ भूमि पर 1 Û 1 मीटर की दूरी पर श्अरहर सघनीकरण विधिश् एवं अंतर फसल विधियों (जैसे मूंग और उड़द के साथ मिश्रित खेती) का प्रयोग किया। यह खेती विधि जल-संरक्षण के साथ-साथ भूमि की उर्वरता बढ़ाने में भी सहायक रही। 8दृ10 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन, पारंपरिक विधियों से बेहतर फसल कटाई के उपरांत किसानों को औसतन 8 से 10 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन प्राप्त हुआ, जो कि पारंपरिक विधियों और स्थानीय प्रजातियों की तुलना में कहीं अधिक रहा। इससे यह स्पष्ट होता है कि उन्नत बीज और वैज्ञानिक पद्धति के संयोजन से उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है। स्थानीय नेतृत्व और मार्गदर्शन बना सफलता की कुंजी इस सफल पहल के पीछे परियोजना प्रबंधक श्री सुखविंदर सिंह, कृषि विशेषज्ञ डॉ. माखन सिंह कराडा, तथा ब्लॉक समन्वयक श्री बीरेंद्र कुमार वर्मा की सतत मेहनत और मार्गदर्शन महत्वपूर्ण भूमिका में रहे। गांव स्तर पर किसानों से सीधा संवाद कर उनके अनुभव और जरूरतों के अनुसार कार्य किया गया। किसानों ने व्यक्त किया आभार इस पहल से लाभान्वित होकर किसानों ने पानी संस्थान और सरल परियोजना टीम के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने इसे अपनी आय बढ़ाने और वैज्ञानिक खेती की ओर अग्रसर होने का एक सुनहरा अवसर बताया।बढ़नी पानी संस्थान द्वारा श्द हंस फाउंडेशनश् के सहयोग से संचालित सरल परियोजना के अंतर्गत सिद्धार्थनगर जनपद के तीन ब्लॉककृबढ़नी, बांसी और इटवाकृकी 150 ग्राम पंचायतों में कृषि आधारित योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य किसानों की लागत को कम करना, आय को दोगुना करना एवं जल संरक्षण को बढ़ावा देना है, जिससे ग्रामीण समुदाय की आजीविका को सशक्त किया जा सके। बढ़नी ब्लॉक में अरहर की खेती पर जोर खरीफ सीजन 2023-24 के दौरान, परियोजना के तहत बढ़नी ब्लॉक के किसानों को अरहर की उन्नत प्रजाति ष्नरेंद्र अरहरष् के गुणवत्तापूर्ण बीज प्रदर्शन (डेमोन्स्ट्रेशन) हेतु वितरित किए गए। इसका प्रमुख उद्देश्य किसानों को नवीन तकनीकों से जोड़ते हुए उच्च उत्पादन व लाभकारी कृषि की ओर प्रेरित करना था। परियोजना के अंतर्गत कुल 300 किलोग्राम बीज वितरित किए गए, जिससे 540 किसानों ने लाभ उठाया। इन किसानों ने लगभग 310 एकड़ भूमि पर 1 Û 1 मीटर की दूरी पर श्अरहर सघनीकरण विधिश् एवं अंतर फसल विधियों (जैसे मूंग और उड़द के साथ मिश्रित खेती) का प्रयोग किया। यह खेती विधि जल-संरक्षण के साथ-साथ भूमि की उर्वरता बढ़ाने में भी सहायक रही। 8दृ10 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन, पारंपरिक विधियों से बेहतर फसल कटाई के उपरांत किसानों को औसतन 8 से 10 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन प्राप्त हुआ, जो कि पारंपरिक विधियों और स्थानीय प्रजातियों की तुलना में कहीं अधिक रहा। इससे यह स्पष्ट होता है कि उन्नत बीज और वैज्ञानिक पद्धति के संयोजन से उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है। स्थानीय नेतृत्व और मार्गदर्शन बना सफलता की कुंजी इस सफल पहल के पीछे परियोजना प्रबंधक श्री सुखविंदर सिंह, कृषि विशेषज्ञ डॉ. माखन सिंह कराडा, तथा ब्लॉक समन्वयक श्री बीरेंद्र कुमार वर्मा की सतत मेहनत और मार्गदर्शन महत्वपूर्ण भूमिका में रहे। गांव स्तर पर किसानों से सीधा संवाद कर उनके अनुभव और जरूरतों के अनुसार कार्य किया गया। किसानों ने व्यक्त किया आभार इस पहल से लाभान्वित होकर किसानों ने पानी संस्थान और सरल परियोजना टीम के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने इसे अपनी आय बढ़ाने और वैज्ञानिक खेती की ओर अग्रसर होने का एक सुनहरा अवसर बताया।