गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशलखीमपुर

स्वामित्व योजना रू जिलेभर में बांटी गईं घरौनियां, कलेक्ट्रेट में हुआ भव्य कार्यक्रम

लखीमपुर खीरी। शनिवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट सभागार में स्वामित्व योजना के तहत घरौनी वितरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद अनूप गुप्ता ने विधायक योगेश वर्मा, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल संग किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम में पीएम व सीएम के उद्धबोधन और लाभार्थियों संग संवाद की हुई लाइव स्ट्रीमिंग देखी और सुनी गई। भाषण सुनकर पूरा सदन तालियों की गड़गड़ाहट से गूज उठा। कार्यक्रम का संचालन एडीएम संजय कुमार सिंह ने किया। इसी के साथ तहसीलो, विकास खंडों और जिले के 302 गांव में भी घरौनी वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी अनूप गुप्ता ने विधायक सदर योगेश वर्मा, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल संग सदर तहसील के 151, शेष छह तहसीलों से 11-11 लाभार्थियों कुल 217 लाभार्थियों को अपने कर कमलों से घरौनियां प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों से संवाद करते हुए आवासीय अधिकार पत्र मिलने की शुभकामनाएं भी दी। घरौनी पाते ही गरीबों के आखों में खुशी के आंशु छलक उठेस

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!