गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : सर्पदंश से 16 वर्षीय बालक की मौत

दैनिक बुद्ध का सन्देश
उसका,सिद्धार्थनगर। मुकामी थानाक्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम लक्षनपुर में शुक्रवार को रात में जहरीले सांप के काटने से एक लगभग 16 वर्षीय बालक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लक्षनपुर गांव निवासी सुनील पासवान उम्र 16 वर्ष लगभग पुत्र बरखु शुक्रवार की रात में घर में जमीन पर परिवार के सदस्यों के साथ सोया था। रात 12 बजे के लगभग जहरीले सांप ने काट लिया।

सांप काटने की घटना से घर वाले घबरा गए। आसपास के ग्रामीण एवम परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसका बाजार ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजन बेहाल है, रो रो कर उनका बुरा हाल है। बरखू के कुल 3 पुत्र एवम 4 पुत्री है। जिनमे 2 पुत्री शादीशुदा है।मृतक सुनील पासवान लडको में दूसरे नंबर का था। घर की आर्थिक स्थिति खराब है। इसी वर्ष मृत बालक पूर्व माध्यमिक विद्यालय लक्षनपुर से कक्षा 8 उत्तीर्ण किया था।

Related Articles

Back to top button