उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
पुलिस को चैलेंज कर चोरों नें छत के रास्ते घर में घुसकरएक लाख से अधिक जेवर लेकर चंपत

बांसी। थाना कोतवाली बांसी अंतर्गत सकतपुर गांव में एक मकान में अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में घुसकर लगभग एक लाख के जेवर लेकर चंपत हो गए। बांसी कोतवाली क्षेत्र के सकतपुर गांव निवासी सुरेंद्र पांडे ने बताया कि जब वे मंगलवार की रात और बुधवार की भोर लगभग 4ः00 बजे उठे तो उन्होंने देखा कि लगभग एक लाख का जेवर घर के अंदर अलमारी से गायब है। तत्काल उन्होंने 112 नंबर डायल किया और पुलिस आई पुलिस ने तहकीकात किया। बुधवार की सुबह इस मामले में थाना कोतवाली पर तहरीर दी गई है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह ने कहा है की तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।




