गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़ बीआरसी पर एफएलएन प्रशिक्षण अन्तिम बैच का हुआ समापन

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। ब्लॉक संसाधन केन्द्र शोहरतगढ़ में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण के अन्तिम बैच का प्रशिक्षण सोमवार को समाप्त हुआ। शिक्षकों ने निपुण भारत मिशन की गतिविधियों के तहत कक्षा शिक्षण गतिविधियों को सीखा। भाषा व गणित की बुनियादी शिक्षा को बच्चों के बीच गुणवत्तापूर्ण बनाने और नई पाठ्य पुस्तकों के बारे में प्रशिक्षक प्रशिक्षक आनन्द प्रकाश गौड़, रॉबिन, प्रवीण कुमार यादव व सत्येन्द्र कुमार, मनोज कुमार ने जानकारी दिया। विभिन्न गतिविधियों और पढ़ने लिखने के कौशल के साथ-साथ पियर लर्निंग, प्रिन्ट रिच सामग्री व टीएलएम का सही ढंग से उपयोग का तरीका भी बताया गया। बीइओ संजय कुमार ने कहा कि निपुण भारत मिशन के तहत संचालित फाउण्डेशनल लिटरेसी एंड न्यूमैरेसी ( एफएलएन) बुनियादी साक्षरता एवं संख्यानात्मक ज्ञान प्रशिक्षण में शिक्षक प्राथमिक स्तर के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और उन्हें भाषा व गणित में निपुण बनाने की सीख शिक्षकों को दी गयी है। प्रशिक्षण में सीखे गये बातों से शिक्षक विद्यालय के बच्चों को लाभान्वित करेंगें। इस दौरान लालजी यादव, मुस्तन शेरुल्लाह, मनोज प्रभाकर, वन्दना दूबे, केशव यादव, छाया त्रिपाठी, रीता मिश्रा, ममता चौरसिया, बजरंगी, प्रभु दयाल, पशुपतिनाथ ठाकुर, शिवसरन, जगन्नाथ, संगीता चौधरी, अलका देवी, सरिता श्रीवास्तव, ललिता, प्रमोद कुमार, दिलीप कुमार, विजय कुमार, अम्बरीष श्रीवास्तव, अरुण कुमार, विनोद कुमार आदि लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!