गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

अनुशासनहीनता और अशिष्ट व्यवहार को लेकर पुलिस अधीक्षक बहराइच हुए सख्त

जिला पंचायत सदस्य से अभद्रता के मामले में पुलिस अधीक्षक बहराइच ने तत्काल प्रभाव से हेड कांस्टेबल को किया लाइन हाजिर

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। जिला पंचायत सदस्य से अभद्रता के मामले में पुलिस अधीक्षक बहराइच ने तत्काल प्रभाव से हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया। मिली जानकारी अनुसार बौंडी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल हंसराज ने जिला पंचायत सदस्य भरत लाल पांडेय ददुआ के साथ अभद्रता कर दिया। जैसे ही मामला महसी विधायक सुरेश्वर सिंह तक पहुंचा तो उन्होंने तुरंत एसपी को जानकारी दी। एसपी रामनयन सिंह ने घटना की गंभीरता को लेते हुए हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करने का आदेश दे दिया। विवाद उस समय शुरू हुआ जब बौंडी थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी युवक अपनी मां के साथ पारिवारिक विवाद को लेकर थाने पहुंच गया। युवक की अपने ससुराली जनों से कुछ ठीक नहीं चल रहा था इसलिए वह मामले के निस्तारण की उम्मीद में पुलिस के पास आया था. लेकिन थाने में मौजूद हेड कांस्टेबल हंसराज ने पीड़ित युवक से गाली-गलौज शुरू कर दी। जिला पंचायत सदस्य भरत लाल पांडेय इसी दौरान वहां मौजूद थे. उन्होंने पुलिसकर्मी के द्वारा किए गए व्यवहार पर आपत्ति जताई, तो हंसराज आगबबूला हो गया। तत्काल थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कर हंसराज को कड़ी फटकार लगाई. लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ। किसी ने घटना की जानकारी तत्काल विधायक सुरेश्वर सिंह को दिया तो विधायक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी को अवगत कराया। एसपी रामनयन सिंह ने इसे अनुशासनहीनता और वर्दी की गरिमा के खिलाफ आचरण माना। उन्होंने हेड कांस्टेबल हंसराज को तुरंत लाइन हाजिर करने का आदेश दिया और बौंड़ी थानाध्यक्ष टीएन मौर्या को निर्देश दिया कि उसे तत्काल लाइन रवाना किया जाए. इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!