गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

छत पर लादकर ले जा रहे सवारियां ई रिक्शा वाले, प्रशासन का नहीं रहा कोई खौफ

दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर/ बहराइच। पयागपुर क्षेत्र में ई रिक्शा चलाने वालों के द्वारा बेखौफ तरीके से यातायात नियमों का उल्लंघन लगातार किया जा रहा है। खुलेआम नियमों की अवहेलना ई-रिक्शा और टेम्पो चालक कर रहे हैं। क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने का सिलसिला लगातार स्टैंड से लेकर पूरे मार्ग तक वाहनों के चालकों द्वारा किया जा रहा है तथा ज्यादा पैसे की लालच में ई रिक्शा चालक वाहनों की छत पर सवारियों को बैठने का जोखिम उठा रहे हैं लेकिन अगर कोई घटना घट गई तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। यात्रियों की सुरक्षा को दांव पर लगाकर ई रिक्शा चालक अपनी कमाई में मशगूल हैं उनको सरकार के द्वारा बनाए गए यातायात नियमों की जानकारी नहीं है या जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं। जबकि आए दिन छोटी बड़ी दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं फिर भी ऐसे लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस प्रशासन और आरटीओ विभाग की ओर से ऐसे मामले में कोई जबरदस्त कार्रवाई नहीं की जा रही है। दोनों विभाग नियमों के उल्लंघन को रोकने में जबरदस्त कार्रवाई कर दें तो ऐसा करने वालों के हौसले पस्त हो जाएंगे। थाना अध्यक्ष करुणा कर पांडे ने बताया कि उन्हें इस बारे में जानकारी मिली है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!